फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: मंदिर से लौट रही महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात

Thu, 30 Jul 2026 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

 Shamli Crime News: मंदिर से घर लौट रही महिला से चेन और कुंडल छीनने का प्रयास किया गया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई और Video सोशल मीडिया पर वायरल है। Police ने वायरल फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयानंद नगर में गुरुवार सुबह मंदिर से पूजा कर घर लौट रही एक महिला से चेन स्नैचिंग का प्रयास किया गया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला मंदिर से पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गली में पीछे से आए एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन और कानों के कुंडल छीनने का प्रयास किया। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी बिना वारदात को अंजाम दिए मौके से भाग निकला।

यह भी पढ़ें: Exclusive: आखिर हत्यारों तक कैसे पहुंच रहे जहरीले सांप? सपेरों ने झाड़ा पल्ला, बोले-हम तो बजा रहे नागिन बैंड
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जांच अधिकारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें