शामली के चौसाना थानाक्षेत्र में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के मामले को लेकर लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को किशोरी का तेरहवी कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने पुलिस के किशोरी के गर्भवती होने के बयान को लेकर हंगामा किया। पुलिस चौकी का घेराव भी किया गया। किसी तरह लोगों को शांत कराया गया।