फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: गठवाला खाप चौधरी और परिजनों पर मुकदमा दर्ज, बहू ने लगाया ये गंभीर आरोप

Fri, 16 Dec 2022 03:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

Shamli News : गठवाला खाप चौधरी और परिजनों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। बहू ने पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में गठवाला खाप के चौधरी और भाकियू अराजनैतिक संगठन के संरक्षक राजेंद्र सिंह व उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज हुई है। राजेंद्र सिंह की पुत्रवधू ने दहेज में स्कॉर्पियो कार के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। 

विज्ञापन


कोतवाली में दी तहरीर में नीशू पुत्री तरसबीर निवासी आरिफपुर खेड़ी जौहड़ी बागपत ने बताया कि उसकी शादी आठ मई 2017 को लिसाढ़ गांव निवासी अमित पुत्र राजेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले आए दिन बात-बात पर ताने देते रहे और मारपीट करते रहे। आरोप है कि दहेज में गाड़ी की मांग कर रहे थे। बताया कि उसके मायके वालों ने पांच लाख रुपये दिए भी थे। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे।

वहीं 12 दिसंबर को पति अमित, ससुर राजेंद्र सिंह मलिक, सास सरोज, ननद रीना और प्रियंका व पति के चाचा बिजेंद्र और उनके पुत्र कपिल ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। जिसमें उसे गंभीर चोट आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: जिगर के टुकड़े की तलाश, आखिर कब मिलेगा सूर्यांश, परिजनों का कलेजा चीर रही अनहोनी की आशंका
विज्ञापन


वहीं इस संबंध में गठवाला खाप चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दर्ज होने का मामला उनकी जानकारी में आया है। इस मामले में वह अभी कुछ नहीं कहेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: लिव-इन में विवाद तो कहीं नौकरी जाने पर आत्महत्या, सामने आए ये चार दर्दनाक मामले, हर तरफ मचा कोहराम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें