शामली बाईपास का किया निरीक्षण
शामली। मंडल के एसएलओ व सिटी मजिस्ट्रेट ने शामली पहुंचकर दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग के शामली के बाईपास के गांवों की भूमि का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया।
दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग पर शामली बाईपास की जद में आ रही किसानों की भूमि के अवार्ड घोषित करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई द्वारा जिम्मेदारी दी गई है। भूमि अध्यापित अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट ने शामली आकर कलक्ट्रेट में शामली बाईपास में आ रहे किसानों और भूमि स्वामियों से वार्ता की। भूमि अध्यापित अधिकारी ने शामली बाईपास की जद में आ रहे बलवा, सिंभालका, सेहटा, बनत और शामली की भूमि का निरीक्षण किया। एसडीएम सदर संदीप कुमार ने बताया कि शामली बाईपास की जद में आ रही भू संपत्ति का लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा।