फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: व्यापारी को फोन कर मांगी 50 लाख की रंगदारी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

Wed, 08 Jan 2025 04:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद में  कांधला कसबे में व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में  कांधला कसबे में व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। यहां मोहल्ला मिदगान मोहल्ला के सेटरिंग व्यापारी आबिद सैफी को फोन पर काॅल कर अज्ञात बदमाशों ने पचास लाख रुपये और फॉर्च्यूनर गाड़ी की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन


व्यापारी ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि 6 जनवरी को उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई।खुद को पानीपत का सुरेंद्र काला बताया। कहा कि कल शाम तक ट्रेन में बैठकर आ जाना। यदि रुपये नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा।

रंगदारी नहीं देने पर बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी गई।धमकी के बाद से व्यापारी का परिवार दहशत में है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें