फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बीएसएफ का सिपाही निकला चोर, सीसीटीवी फुटेज से चढ़ा हत्थे, लाखों के जेवर बरामद, ये है पूरा मामला

Mon, 13 Jul 2026 08:56 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

कस्बा एलम के मोहल्ला पूर्वी आजाद नगर निवासी प्रवेश के घर में छह जुलाई को चोरी हुई थी। पुलिस ने जांच की तो छुट्टी पर घर आए बीएसएफ के सिपाही सोनू उर्फ सन्नी का नाम सामने आया। उसे पकड़कर पुलिस ने जेवरात बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला थानाक्षेत्र के कस्बा एलम में एक सप्ताह पूर्व घर में हुई चोरी करने के मामले में पुलिस ने बीएसएफ के सिपाही सोनू उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की।
विज्ञापन

 

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि छह जुलाई की रात कस्बा एलम के मोहल्ला पूर्वी आजाद नगर निवासी प्रवेश के घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान एलम निवासी सोनू उर्फ सन्नी के रूप में हुई। 
सोमवार को पुलिस ने आरोपी को एलम से गांव नाला जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सोने की एक झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र का पेंडेंट, ओम का लॉकेट, बालियां, चांदी की पाजेब, बिछुए, बच्चों के कड़े आदि बरामद हुए।
 
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी सोनू बीएसएफ 36 बटालियन में सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती सूरजपुर नोएडा में चल रही थी। वह एक माह की छुट्टी पर अपने घर आया था। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ये भी देखें...
UP: दो दोस्तों की बाइक से टकराई नील गाय, एक युवक की मौत, राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल खिलाड़ी घायल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें