फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: ब्लॉक प्रमुख के देवर की संदिग्ध हालात में मौत, खेत में पड़ा मिला शव, 24 घंटे से लापता थे सुखदेव सिंह

Fri, 10 Oct 2025 11:43 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

गांव करौदा हाथी निवासी शामली ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी के देवर सुखदेव का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने आकर जांच की और लोगों से जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण पता चलेगा। 
विज्ञापन
सुखदेव की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव करौदा हाथी निवासी किसान एवं शामली ब्लॉक प्रमुख मुन्नी सिंह के देवर सुखदेव सिंह (53) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। प्रथम दृष्टया पुलिस हार्ट अटैक से मौत होना मान रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

 

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
गांव हाथी करौदा निवासी अविवाहित सुखदेव सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे घर से खेत पर पानी चलाने गए थे। रात में वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने सुबह उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेत पर गए तो उन्होंने किसान का शव पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। मृतक के शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों की तरफ से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें