पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर 19 साल के राकिब उर्फ टीटी पुत्र तराबु निवासी ग्राम बन्तीखेड़ा , गुफरान पुत्र इमरान नि० ग्राम बन्तीखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। छात्र के एक साथी ने बताया कि नहाते समय छात्र डूब रहा था तो उसे एक अन्य साथी ने बचा लिया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी छात्र को खेत में ले गए तथा उसके साथ कुकर्म किया। बाद में पुलिस को मामला पता लगने के डर से दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
एसपी के अनुसार गहनता से की गयी पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म करना स्वीकार किया है । दोनों के द्वारा खेतों में ले जाकर मृतक के साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया तथा इस बात के फैलने के डर से उसकी गला घोटकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया गया।
यह भी पढ़ें: Shamli: घर के आंगन में सो रही महिला की चाकू से गोद कर हत्या, पीठ पर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार
हत्या के बाद आराम से घर चले गए थे आरोपी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हत्या करने के बाद वे घर चले गए थे। उन्हें नहीं पता था कि पुलिस से पकड़े जायेंगे। पकड़े जाने के बाद दाेनों बार-बार पुलिस के समक्ष रोते नजर आए।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में यह रहे शामली
बाबरी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, दरोगा सुनील कुमार, ब्रिजेश कुमार, सुमित कुमार आदि।
इन्होंने कहा
24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने छात्र हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस टीम का कार्य सराहनीय है। अन्य को भी बाबरी पुलिस से सीख लेकर सराहनीय कार्य करने चाहिए। -अभिषेक, एसपी शामली