फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: वेस्ट यूपी में रालोद को बड़ा झटका, पूर्व सांसद अमीर आलम और पूर्व विधायक नवाजिश आसपा में शामिल

Sun, 02 Feb 2025 04:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सीएम ने कुंभ हादसे में आंसू बहाने के बजाय घटना को छिपाया। जल्द सरकार को गिराने का काम किया जाएगा। 
विज्ञापन
समारोह में मंच पर मौजूद सांसद चंद्रशेखर और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ी पुख्ता में रविवार को पूर्व सांसद अमीर आलम के बाग में सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आजाद समाज पार्टी प्रमुख सांसद चंद्रशेखर की उपस्थित में अमीर आलम और उनके पुत्र नवाजिश आलम ने रालोद छोड़कर आसपा की सदस्यता ली। 
विज्ञापन

 

समारोह में मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार हर धर्म की विरोधी है। यह किसी की हितैषी है तो सिर्फ कुर्सी की। सीएम ने कुंभ हादसे में आंसू बहाने के बजाय घटना को छिपाया। जल्द सरकार को गिराने का काम किया जाएगा। अब जो टीम बनेगी, वह अच्छी हवा का रुख जनता की ओर मोड़ देगी। 
चंद्रशेखर ने कहा कि जब हमारे पास ताकत होगी, तो हम वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच बनवाएंगे। लखनऊ के बजाय राजधानी पश्चिम में बनाई जाएगी। अच्छे स्कूल और कॉलेजों को निर्माण कराया जाएगा, मौजूदा संस्थानों को सुधारा जाएगा। 
 
विज्ञापन

पूर्व सांसद अमीर आलम ने कहा कि आजाद समाज पार्टी में ही अब गरीब, पिछड़े, दलितों, मुस्लिमों, वंचितों का भविष्य है। सांसद चंद्रशेखर के साथ मिलकर वे पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और हक की लड़ाई लड़ेंगे। अमीर आलम ने दावा किया उनके साथ 400 समर्थकों ने आसपा की सदस्यता ग्रहण की है। 

आसपा सहारनपुर के प्रभारी महताब गुर्जर ने कहा कि आने वाली नस्लों को यदि रोटी, कपड़ा, मकान दिलाना चाहते हो तो आसपा को मजबूत करो। मंडल उपाध्यक्ष अरमान ने कहा कि आज वक्त आ गया है, सरकार को मुंह तोड़ जवाब देने का। मैराज जहां ने कहा कि जिस हालात से हम गुजर रहे हैं, उसमें बदलाव की जरूरत है। हिंदू, मुस्लिमों को आज लड़ाने का काम किया जा रहा है। मुख्य मंडल प्रभारी जोगिंद्र ने कहा कि आज सरकार लोगों का सिर्फ प्रयोग का रही है। हमें अपने हकों के लिए भी धरना देना पड़ रहा है। समारोह में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें