फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: अतिरिक्त सलाद मांगने पर नॉनवेज होटल पर मारपीट, दो ग्राहकों पर डाल दिया खौलता हुआ तेल

Sun, 04 May 2025 02:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

यह घटना कांधला में कैराना रोड पर स्थित होटल पर हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।  
विज्ञापन
झुलसे युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला कस्बे में कैराना रोड पर नॉनवेज होटल पर सलाद मांगने को लेकर शनिवार देर रात होटल स्वामी के बेटे और ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि गुस्साए होटल मालिक के बेटे ने खौलता तेल ग्राहकों पर उडे़ल दिया। इससे मुनव्वर और आसिफ गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

मोहल्ला गुजरान निवासी मुनव्वर और आसिफ देर रात कस्बे के कैराना रोड पर इरफान के नॉनवेज होटल पर खाना खा रहे थे। वहां सलाद मांगे जाने को लेकर होटल मालिक के बेटे साहिल से उनका विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। 

यह भी पढ़ें- बड़ी बहन बनी हैवान: अक्सर लवर संग मनाती थी रंगरेलियां...इसलिए दो छोटी बहनों से करवाया दुष्कर्म, दी थी ऐसी धमकी

 
विज्ञापन

आरोप है कि साहिल और उसके तीन साथियों ने ग्राहकों की पिटाई की। विरोध करने पर होटल मालिक के बेटे ने दोनों पर खौलता तेल उड़ेल दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें