पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय गंगेरू कांधला के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सहारनपुर आयुक्त को पत्र भेजते हुए पूर्व प्रधानाध्यापक और बेसिक शिक्षा अधिकारी पर विद्यालय के कृषि खाते से 10 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। आयुक्त ने जेडी को जांच सौंपते हुए एक सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रिजेश शर्मा ने 12 मार्च को सहारनपुर आयुक्त को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि पूर्व इंचार्ज अध्यापक सचिन कुमार, जिन्हें 25 फरवरी को विद्यालय से कार्यमुक्त किया गया था, ने खाते से बड़ी राशि निकाल ली। आरोप है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने उनके पक्ष में अवैध आदेश जारी कर दिए, जिससे खाते का संचालन पूर्व इंचार्ज के नाम पर हो गया।
यह भी पढ़ें: ISIS Connection: सहारनपुर में संदिग्ध हारिश के घर पर ताला, डॉ आदिल से कनेक्शन जांच रही ATS और खुफिया एजेंसियां
मांग की है कि उच्च स्तरीय जांच समिति निकाली गई राशि, उसके वितरण और कंपोजिट व स्पोर्ट्स ग्रांट से खरीदे गए सामान की गुणवत्ता की जांच करे। साथ ही, जांच पूरी होने तक अवैध आदेशों का क्रियान्वयन रोक दिया जाए और शेष धनराशि विद्यालय व छात्रों के हित में सुरक्षित रखी जाए।
बेसिक शिक्षा अधिकारी से पक्ष जानने के लिए कॉल की तो उन्होंने कॉल नहीं उठाई। वहीं पूर्व प्रधानाध्यापक सचिन कुमार ने बताया कि सभी आरोप गलत बताया। कहा कि कुछ गलत जानकारी होने के चलते शिकायत की गई तो, जो शिकायकर्ता ने वापस ले ली है।