फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन दिन का शबीना, मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद में इबादत और अकीदत का दौर जारी है। यहां सोमवार को शुरू हुए तीन दिवसीय विशेष शबीना (कुरान शरीफ की मुकम्मल तिलावत) का बुधवार को समापन होगा। पहले दिन मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ की गई। अंतिम दिन कुरान शरीफ की तिलावत पूरी की जाएगी जिसके बाद सामूहिक दुआ का आयोजन होगा।
विज्ञापन

कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने बताया कि बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय अकीदतमंद इस पाक कलाम को सुनने के लिए जमा हो हुए। बुधवार की रात कुरान शरीफ की आखिरी आयत मुकम्मल होगी इसके बाद विशेष दुआ कराई जाएगी। इस मौके पर न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि आस-पास के क्षेत्रों से भी जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है। जायरीन की भीड़ को देखते हुए मस्जिद कमेटी ने मुकम्मल इंतजाम किए हैं। प्रशासन द्वारा भी मस्जिद के बाहर यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


शुरू हो गईं ईद की तैयारियां
शहर में ईद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोग खरीदारी कर रहे हैं। जैसे-जैसे ईद आऩे के दिन नजदीक आएंगे तैयारियां और तेज हो जाएंगी। ईद 20 या 21 मार्च की हो सकती है। यह चांद दिखने पर तय होगा। अगर 19 तारीख को ईद का चांद दिखा तो 20 मार्च की ईद होगी और अगर 19 मार्च की रात ईद का चांद नहीं दिखा तो फिर 21 मार्च की ईद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें