फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना में नहाने गए छह दोस्तों में से एक डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 03 Aug 2023 08:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : यमुना नदी में नहाने गए छह दोस्तों में से एक डूब गया। उधर, बेटे के डूबने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
यमुना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में यमुना नहर में नहाने गए छह युवकों में से एक युवक लापता हो गया। युवक के नहर में डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली की सीमा से सटे गांव ऐरटी निवासी 22 वर्षीय बादल उर्फ गोलू पुत्र सुरेश अपने अन्य पांच साथियों के साथ खंद्रावली के दुर्गा मंदिर के समीप पूर्वी यमुना नहर घाट पर नहाने के लिए आया था। नहर में नहाने उतरे दोस्तों में से एक गोलू नहर तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में बहता चला गया। इसके बाद दोस्तों ने शोर मचा दिया।

वहीं, शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने स्तर पर युवक की तलाश की। नहर में डूबे युवक के साथियों ने परिजनों के साथ पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। घटना को लेकर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें: बसेगा न्यू मेरठ सिटी: रैपिड और हाईवे से सुगम होगा दिल्ली-नोएडा और गुड़गांव आना-जाना
विज्ञापन

थाना प्रभारी समय पाल अत्री भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लापता युवक की तलाश शुरू करा दी। अभी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। गोताखोर व स्थानीय लोग युवक को तलाश करने में लगे हुए हैं। उधर, लापता युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: मर्सिडीज कार ने ली वैज्ञानिक की जान, आप मत करना कभी ऐसी गलती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें