फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: रेलवे ट्रैक पर चल रहा था युवक, चपेट में आकर एक पैर कटकर अलग हुआ, सिर में आई चोट

Tue, 21 Apr 2026 01:42 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

कांधला के पास रेलवे ट्रैक पर मोनू नाम का युवक टहल रहा था। तभी वह एक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका एक पैर पूरी तरह कट गया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल लाया गया युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला क्षेत्र के गांव खंन्द्रावली के रेलवे स्टेशन पंजोखरा पोल के समीप रेल हादसे में 22 वर्षीय युवक मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का एक पैर कट गया है और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा गांव जसाला निवासी मोनू पुत्र राजवीर सिंह के साथ हुआ। मोनू किसी काम से गांव पंजोखरा स्थित श्मशान घाट के पास रेलवे ट्रैक पर गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना को देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
 

सूचना पर खंद्रावली पुलिस और जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। खंद्रावली चौकी प्रभारी बिजेंदर रावल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक का पैर ट्रेन की चपेट में आने से कट गया है। इस पूरे मामले की जांच शामली जीआरपी पुलिस द्वारा की जा रही है।
 
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल युवक की हालत बेहद गंभीर थी। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मेरठ के हायर सेंटर भेजा गया है। इस घटना ने रेलवे ट्रैक पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें