फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पत्नी को ससुराल से लेकर बाइक पर लौट रहा था युवक, लहराता हुआ आया चीनी मांझा और काट दी गर्दन

Wed, 20 Aug 2025 11:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

एलम बाईपास के पास कारपेंटर संजीव के साथ यह हादसा हुआ। संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। लोगों ने चीनी मांझे पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन
चीनी मांझा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम बाईपास के पास बुधवार को चीन निर्मित मांझे की चपेट में आकर कारपेंटर संजीव की गर्दन कट गई। घायल को कस्बे के सामुदायिक केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




 

कैराना थाना क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी कारपेंटर संजीव कश्यप बुधवार सुबह अपनी पत्नी मानसी को लेने ससुराल बागपत के थाना रमाला के गांव माजरा गया था। वहां से शाम को पत्नी के साथ अपनी बाइक से लौट रहा था। उसके फुफेरे भाई अंकित ने बताया कि जैसे ही संजीव एलम बाइपास से कांधला की ओर चला तो अचानक एक पतंग समेत चीन निर्मित मांझा उनकी गर्दन पर आकर लिपट गया। 
 

किसी तरह संजीव ने बाइक को रोक लिया, मगर तब तक मांझे से गर्दन बाईं तरफ गहराई तक कट चुकी थी, जिससे संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी मांझे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया और प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कांधला पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल शामली के लिए रेफर कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और चीन निर्मित मांझे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उधर, एसपी का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें