फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: देहरादून की प्रेमिका, एलम का प्रेमी, शादी की मांग को लेकर पंचायत, पल्ला पसारकर मांगा इंसाफ

Thu, 26 Nov 2026 07:21 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

युवती ने प्रेमी से शादी की जिद पर एलम में डेरा डाल दिया है। उसके पक्ष में स्थानीय गणमान्य लोगों ने पंचायत की, जिसमें प्रेमी के परिजनों को भी बुलाया गया, लेकिन वे नहीं आए। इसे लेकर लोगों की उनसे नोकझोंक भी हो गई। 
विज्ञापन
पंचायत में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग और शादी की मांग को लेकर चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को एलम कस्बे में पंचायत तक पहुंच गया। देहरादून निवासी युवती ने ग्रामीणों के बीच पल्ला पसारकर प्रेमी से शादी कराने की गुहार लगाई। पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने युवती की मांग का समर्थन करते हुए मामले का समाधान कराने की बात कही। वहीं, युवक के परिजनों ने पंचायत में आने से इंकार कर दिया। इसके बाद लोग युवक के घर पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। समाधान नहीं निकलने पर क्षेत्रीय महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


Trending Videos

कस्बा एलम में अमरपाल नेता की अध्यक्षता में हुई पंचायत में युवती ने अपनी बात रखते हुए प्रेमी से शादी कराने की मांग उठाई। युवती ने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए और जब तक शादी नहीं होगी, वह एलम में ही रहेगी। पंचायत में मौजूद लोगों ने युवक के परिवार से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। इसके लिए पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल युवक के परिजनों को बुलाने पहुंचा, लेकिन उन्होंने पंचायत में आने से इंकार कर दिया।
 
विज्ञापन

परिजनों के नहीं पहुंचने पर पंचायत में शामिल लोग युवक के घर पहुंच गए। वहां परिवार की महिलाओं और युवती व पंचायत में शामिल लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद पंचायत में दोबारा चर्चा हुई। ग्रामीणों ने युवती की मांग का समर्थन करते हुए युवक से शादी कराने की बात कही। निर्णय लिया गया कि यदि आपसी बातचीत से समाधान नहीं निकलता है तो क्षेत्रीय महापंचायत बुलाई जाएगी। पंचायत में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। घटना के बाद से कस्बे और आसपास के क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला देहरादून का है। वहां की पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें