फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बरात आने से चंद मिनट पहले प्रेमी संग गई दुल्हन, गांव में बैठी पंचायत, छोटी बहन से कराई दूल्हे की शादी

Tue, 12 May 2026 08:16 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

हरियाणा के करनाल से शामली स्थित कांधला क्षेत्र के एक गांव में बरात आनी थी। बरात आने से कुछ मिनट पहले युवती लापता हो गई। इसके बाद पंचायत ने छोटी बहन से शादी कराने का फैसला किया। छोटी बहन ने भी रजामंदी दे दी। वहीं थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
दुल्हन फरार। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला क्षेत्र के एक गांव में बरात आने से ठीक पहले दुल्हन के अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने से खलबली मच गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद हालात ऐसे बने कि ग्रामीणों की सहमति से दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कराई गई। बताया गया कि युवती प्रेमी संग चली गई है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, गांव की युवती की शादी हरियाणा के करनाल जनपद के एक गांव के युवक से तय हुई थी। रविवार रात बरात के स्वागत की तैयारी चल रही थी और घर में शादी की रस्में भी शुरू होने वाली थीं। बरात आने से कुछ ही मिनट पहले युवती अचानक लापता हो गई।
 

परिजनों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस बीच गांव में स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई, जिसमें आपसी सहमति से दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कराने का निर्णय लिया गया। छोटी बहन ने भी इस शादी के लिए सहमति दे दी, जिसके बाद रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
 
विज्ञापन

इधर, युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर उसकी पुत्री को बहला-फुसाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही युवती और आरोपी युवक को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस तलाश में जुट गई है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: राना स्टील में जीएसटी टीम पर हमले के मामले में सामने आई बड़ी खबर, कोर्ट से लगा झटका
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें