फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 23 वर्षीय अभ्यर्थी की मौत, अचानक अचेत होकर गिरा युवक

Tue, 06 Oct 2026 06:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 23 वर्षीय अभ्यर्थी विवेक अचानक अचेत होकर गिर गया। साथी अभ्यर्थी और कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को गांव पुरमाफी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में झिंझाना क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में पुलिस भर्ती की दौड़ में शामिल 23 वर्षीय युवक की अचानक अचेत होकर गिरने के बाद मौत हो गई। गांव पुरमाफी निवासी विवेक पुत्र बालेंद्र मंगलवार सुबह भर्ती प्रक्रिया के तहत दौड़ में शामिल हुआ था। दौड़ते समय वह अचानक गिर पड़ा। साथी अभ्यर्थियों और कर्मचारियों ने उसे संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


दौड़ते समय अचानक अचेत होकर गिरा युवक
विवेक मंगलवार सुबह पुलिस भर्ती की दौड़ में शामिल हुआ था। दौड़ के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद साथी अभ्यर्थियों और कर्मचारियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में तीन से नौ अक्तूबर तक पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जा रही है। इसी भर्ती प्रक्रिया में विवेक भी शामिल हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेबस मरीज: दवाओं की दूसरी मार, 300 रुपये की कैंसर दवा की एमआरपी 4867 रुपये; महंगे इलाज ने बढ़ाई मुश्किल

Trending Videos
विज्ञापन

गांव में रहकर पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी
परिवार के पूर्व प्रधान बिजेंद्र कुमार ने बताया कि विवेक पढ़ाई में होशियार था और गांव में रहकर ही पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसके माता-पिता किसान हैं। दो भाई-बहनों में विवेक दूसरे नंबर पर था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
बुधवार दोपहर विवेक का शव गांव पुरमाफी पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में दोपहर को ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विवेक की मौत से गांव में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें