फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिवारों से प्रेरणा लेने की जरूरत

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जलियावाला  बाग कांड के  शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करके याद किया गया। भाजपा नेता एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

 शनिवार को भैंसवाल गांव में जलियावाला बाग कांड की स्मृति में  किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई।  हवन यज्ञ आयोजित करके जलिया वाला कांड के शहीदों को  श्रद्धांजलि दी गई। करण सिंह शास्त्री ने हवन यज्ञ  विधि विधान से सपन्न कराया। यजमान के रूप में  किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक रहे। इस मौके पर सत्यवीर सिंह मूंछ,  यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोज पंवार, कुलदीप लाला, जयपाल सिंह, संजीव  सिंभालखा, अंकित, जयवीर, देवराज पहलवान आदि  मौजूद रहे।  
कांधला कस्बे के मौहल्ला सारावज्ञान स्थित 22  हवेली में भारत के आजादी अभियान में अपने प्राण त्यागने वाले देश के वीर शहीदों को नमन किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा श्रद्धांजलि सभा में मारे गए निर्दोष भारतीय नागरिकों के बलिदान के 100 वर्ष पूर्ण होने पर नमन किया गया। इस मौके पर उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने श्रद्धांजलि सभा में संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने देश के उन वीर क्रांतिकारी साथियों को नमन करना चाहिए, जिन्होंने निस्वार्थ इस देश देश का अस्तित्व बचाने के लिए अपने प्राणों तक को न्योछावर कर दिया। सभा का संचालन ईश्वर दयाल कंसल ने किया। इस मौके पर  दो मिनट का मौन शहीदों की आत्मा की शांति के लिए रखा गया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रमुख सत्यवीर सिंह मलिक,  राजपाल प्रधान डूडूखेड़ा, दिनेश कुमार गुप्ता, मोहनलाल चावला, लोकेश गोयल, अमन मित्तल, अमित गर्ग, भीम सैनी, सचिन गोयल, श्रीकांत जैन आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें