फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत सात लोगों ने कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद में दो महिलाओं समेत सात लोगों ने कोरोना को मात दी है। कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव की दूसरे सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव सात लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। इनका कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा था। इनके लक्षणों में सुधार होने पर उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। रविवार को इन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। ठीक होने वालों में एक महिला शिव चौक की निवासी है। इसके अलावा ठीक होने वालों में नवोदय विद्यालय की स्टाफ नर्स को भी अस्पताल से छुट्टी मिली है। इसके अलावा किवाना के दो युवक, एक युवक गांव लिसाढ़ का, एक युवक खानपुर का और एक युवक कांधला का निवासी है। डीएम ने बताया कि ठीक होने वाले लोग अब 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें