शामली। पुलिस अधीक्षक आफिस पर एसपी विजय भूषण की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का रविवार को आयोजन किया गया। बैठक में आए परिवारों को सुना गया और उनको समझाया गया।
इस दौरान सभी लोग सात परिवारों को मिलवाने में कामयाब रहे। बैठक में मौजूद महिला सेल प्रभारी अर्चना तेवतिया, महिला आरक्षी राजरानी, महिला आरक्षी बीना, महिला आरक्षी रेखा, महिला आरक्षी पूजा नागर, सहदेव एवं ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यगण डा. अजय चौधरी, दीपशिखा चौधरी, रीना गौतम, इशरत जहां, डॉ. राजेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।