फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार बढ़ेंगे सात केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इस बार बढ़ेंगे सात परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए इस बार सात केंद्रों के बढ़ने की उम्मीद है। शासन से मिली परीक्षा केंद्रों की सूची पर आई आपत्तियों का निस्तारण होना बाकी है। इसके बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी।
डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 26477 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 13860 व इंटर के 12617 परीक्षार्थी हैं। पिछले साल के मुकाबले 948 परीक्षार्थी इस साल अधिक हैं। पिछले साल हाईस्कूल में 13825 व इंटर में 11704 परीक्षार्थी यानी कुल 25529 पंजीकृत थे। इस बार बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होने का कार्यक्रम जारी हुआ है। शासन स्तर से 26 जनवरी को जिले में 41 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हुई थी, जिस पर 30 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई थीं। पिछले साल जिले में 34 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को इन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर 21 कालेजों से आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमेें कहीं पर परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक होना बताया गया तो कहीं पर इंटरनेट की सुविधा व मूलभूत सुविधाओं की कमी होना बताया है। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर आई 21 आपत्तियों का जिला स्तरीय कमेटी द्वारा जल्द ही समाधान किया जाएगा। पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षा केंद्र बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें