फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मियों और एक अध्यापक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के दो पुलिसकर्मियों समेत सात नए केस आए हैं। इनमें कैराना चार, ऊन में एक और शामली में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 121 हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद में मेरठ मेडिकल से प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव के सात नए केस सामने आए हैं। इनमें शामली के विजय चौक 54 वर्षीय और 55 वर्षीय दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके रैंडम सैंपल लिए गए थे। ऊन ब्लाक के गांव हौसंगपुर में 20 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। कस्बा कैराना में दो पुलिसकर्मियों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इनके अलावा एक इंटर कालेज का शिक्षक और चौक बाजार निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी के रैंडम सैंपल लिए गए थे। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में कोरोना पॉजिटिव के सात नए केस मिले हैं। अब जिले मेें कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 121 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें