झिंझाना। जिले में कबूतरबाजी पर सट्टा लगाने के मामले में अमर उजाला के स्टिंग के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।
अमर उजाला ने 29 और 30 अप्रैल के अंक में बाजी जीतने के लिए कबूतरों को पिला रहे नशा, कोड वर्ड में चल रहा कबूतरबाजी का सट्टा शीर्षक से रिपोर्ट प्रकाशित कर इस अवैध खेल का खुलासा किया था।
सोमवार को झिंझाना पुलिस ने कस्बे में छापा मारकर सात आरोपी फारूक, साबिर, शादाब निवासी गाड़ीवाल झिंझाना तथा माज, अबुजर, शारुक तथा इमरान निवासीगण टपराना को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी का कहना है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।