विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
कांधला। शनिवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जूम एप के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. ब्रिजेश कुमार राठी ने पर्यावरण को हो रहे व्यापक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. विनोद कुमार ने छात्राओं को प्रकृति के मानव जीवन में महत्व से अवगत कराते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यक्तिगत प्रयासों पर बल दिया। संगोष्ठी में डॉ. विशाल कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. दीप्ति चौधरी, सीमा सिंह, अंशु व छात्राएं मौजूद रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय में एलस्टोनिया, कीनू समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों से संबंधित एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। शिवालय अंदोसर मंदिर नई बस्ती में मंदिर महादेव मारूफ शिवाला धर्मार्थ ट्रस्ट रजि. द्वारा मंदिर प्रांगण में तुलसी, आंवला, अशोक, नीम आदि के पौधे रोपे गए। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष शालिनी कौशिक एड, शिखा कौशिक एड, कैराना एडीओ प्रभारी धर्म सिंह मौजूद रहे।
मानव जीवन के लिए पौधे जरूरी
कैराना। शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा व समस्त उपनिरीक्षकों और कांस्टेबलों द्वारा कोतवाली परिसर में पौधरोपण किया गया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कहा कि मानव जीवन के लिए पौधे बहुत जरूरी है। पौधे क्षेत्र को हरा भरा रखते है तथा मानव जीवन के लिए जरूरी ऑक्सीजन देते हैं।