फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगोष्ठी में छात्राओं हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

विज्ञापन
कांधला में महिला सशक्तीकरण पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स सिखाते ट्रेन? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु महिला हेल्पलाइन नंबर विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु जूडो एवं कराटे का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्राध्यापिका विनीता ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के विषय में जानकारी देते हुए महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 तथा महिला साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260 के बारे में जागरूक किया। प्राध्यापिका डॉ. अंकिता त्यागी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। डॉ नयना शर्मा ने छात्राओं से कहा की महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के लिए सरकारी प्रयासों के साथ समाज का योगदान भी बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। छात्राओं के साथ पुरुषों एवं बालकों को भी जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार ने प्रीति, नीशू, अवनी, आंचल, अलीना, मंतशा, नेहा आदि छात्राओं को जूड़ो एवं कराटे का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें