फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता: मोहित बेनिवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन शक्ति केंद्र चौधरान के बूथ 170 की बूथ समिति बैठक हुई। जिसमें भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल और जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां कार्यकर्ताओं को बताते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सभी कार्यकर्ताओं को आगामी होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया। जल्द से जल्द सभी बूथों पर वोटर लिस्ट के हिसाब से पन्ना प्रमुख बनाना को कहा। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र लिखकर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बंटी तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें