फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़, मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व घर में घुसकर महिला के साथ छे़डछाड़ एवं मारपीट के मामले में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोप है कि पीड़ित परिवार पर फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने एक सप्ताह पूर्व थाने पर तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि अश्लील हरकत करने के साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात आरोपियों ने मामले में फैसला करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने डायल 112 को मामले की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें