फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम देख खुशी से झूम उठे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिणाम देख खुशी से झूम उठे विद्यार्थी
विज्ञापन

शामली। सीबीएसई इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अच्छा अच्छा परिणाम पाकर विद्यार्थी झूम उठे। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया।
लांसर्स पब्लिक स्कूल सिक्का शामली की छात्रा साक्षी देशवाल ने विज्ञान वर्ग में 88.8 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीति ने 87.2 तथा अनुशी ने 81.2 प्रतिशत अंक पाए। वाणिज्य वर्ग में अन्नू वर्मा ने 84.2, मानसी ने 81.6 तथा प्रांशा ने 80.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रबंधक डा. नरेंद्र कुमार तथा प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

रॉक गोल्ड एकेडमी का इंटर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रबंधक सुनील गोयल एवं प्रधानाचार्या दीप्ति जैन ने बताया कि यश ने 94, अंजलि कौशिक ने 90, इरम जहां ने 94, निहारिका चौधरी और सत्यम चौहान ने 90-90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
वेदांतम पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के प्रथम सत्र का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग में अन्नू ने 87.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंधक राजपाल कौशिक और प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार ने बताया कि 86 प्रतिशत विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

बीएसएम स्कूल में विज्ञान वर्ग में अमन जिंदल ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह एवं प्रबंधक छाया सिंह ने बताया कि वाणिज्य वर्ग में नीशु देशवाल ने 94.2, मानविकी वर्ग में सिद्धार्थ राठी ने 89.4, जीव विज्ञान वर्ग में आरजू ने 86.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। विज्ञान वर्ग में देवप्रभा दुहूण ने 95.4, आर्यन मलिक ने 94.8, अनुज कुमार ने 90, वाणिज्य वर्ग में मेघा गोयल ने 93.2, उन्नति वर्मा ने 92.4, नेहा मलिक ने 90.8 प्रतिशत अंक पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें