फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Mon, 17 Jul 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
kawar - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कांवड़ मेले के दौरान खुफिया विभाग से मिले आतंकी हमले के इनपुट के बाद रेलवे महकमा काफी सक्रिय हो गया है। खुफिया एजेंसियों ने कांवड़ मेले के मद्देनजर दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के लिए रेलवे अफसरों को हिदायत दी है। रविवार को एसपी जीआरपी ने शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन


रविवार को एसपी जीआरपी मुरादाबाद केके चौधरी शामली पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम और जीआरपी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को चेक किया तथा सुरक्षा के इंतजाम के बारे में बातचीत की। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जीआरपी और आरपीएफ दोनों साथ मिलकर हरेक बिंदु पर निगरानी रखे। स्टेशन पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जाए। उन्होंने कहा कि यदि ट्रेन में कोई संदिग्ध घूमता हुआ मिले तो उसको तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली-हरिद्वार जाने वाली ट्रेन को विशेष तौर पर चेक किया जाए। 
विज्ञापन


सीओ हरिप्रकाश कसाना से कहा कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अचानक निरीक्षण किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात जीआरपी पुलिस के सिपाही या फिर आरपीएफ के सिपाही ट्रेन में घूमते रहे और अफसरों के संपर्क में लगातार रहे।

इस दौरान सीओ जीआरपी सहारनपुर हरिप्रकाश कसाना, एसओ आशुतोष कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार, स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा, टीआई रेलवे पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

यमुना में डूबी महिला कांवड़िया, गोताखोरों ने बचाया
कैराना। कांवड़ मेले के दौरान पानीपत रोड यमुना नदी में नहाते समय एक महिला कांवड़िया डूब गई। समय रहते गोताखोरों ने उसको बच लिया।रविवार दोपहर हरियाणा के जिला रोहतक की सुनीता (30) साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आई।

यमुना नदी पर पहुंचकर वह विश्राम के लिए रुके और स्नान करने लगे। इसी दौरान सुनीता पानी के तेज बहाव में बहने लगी तो उसके साथियों ने शोर मचा दिया। जिस पर गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगाकर उसको सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं, इससे पहले सुबह 10 बजे एक नशे में युवक भी यमुना की बीच धारा तक पहुंच गया। जिसको भी गोताखोरों ने बाहर निकाला तथा नसीहत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें