फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में लुटेरों का राज : चौ. अजित सिंह

Thu, 03 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यूपी में लुटेरों का गिरोह सत्ता चला रहा है। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, यादव सिंह के मामले में सपा नेता मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती एक ही सुर में बोल रहे हैं। उनका कहना है, यदि सीबीआई जांच हो जाए, तो सपा और बसपा दोनों पार्टी के नेताओं की पोल खुल जाएगी।


यह बातें बुधवार को शामली के माजरा रोड पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज मैदान पर किसान, मजदूर और व्यापारी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को विकास से कोई सरोकार नहीं है। सत्ताधारी नेता सिर्फ जनता को लूटने में लगे हैं। किसानों को गन्ना का बकाया भुगतान नहीं दिलाया, तो धान का आधा भुगतान ही हो सका। इसके बावजूद प्रदेश सरकार खुद को किसान हितेषी बताती है।
विज्ञापन


अजित सिंह ने आरोप लगाया कि यूपी सरकार ने सिपाही भर्ती से लेकर पीसीएस तक में एक ही बिरादरी (यादवों) को तवज्जो दी। अब लोकायुक्त भी अपनी रिश्तेदारी से ही बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और तमाम विभागों में यादवों को कुर्सी पर बैठा रखा है, जैसे प्रदेश में और कोई बिरादरी रहती ही नहीं है।
इसके अलावा उन्होंने नोएडा के चीफ इंजीनियर यादव सिंह प्रकरण पर कहा कि सपा सीबीआई जांच रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची, तो बसपा ने भी उसका समर्थन किया। वहीं, लोकायुक्त नियुक्ति में भी बसपा सपा का समर्थन करती है।
चौधरी अजित सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 500 करोड़ रुपये ब्याज मिल मालिकों को माफ करके किसानों की कमर तोड़ दी। यदि एक मिल मालिक के खिलाफ भी हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कुर्की करा दी जाती, तो किसानों का गन्ना बकाया भुगतान हो सकता था।

वहीं, उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी ने चुनाव से पहले युवकों को रोजगार दिलाने, 100 दिन में कालाधन वापस लाने और हर देशवासी के खाते में 15-15 लाख रुपये डलवाने का वायदा किया था, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।
इनसे पूर्व सम्मेलन में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुंशीराम पाल, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, छपरौली विधायक वीरपाल राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, राजपाल बालियान, पूर्व विधायक बाबू सिंह, बाबा श्याम सिंह बहावड़ी, सुनील रोहटा, अनवार चौधरी, राजकुमार सांगवान, बतीसा खाप के चौधरी बाबा सूरजमल, सरोज मलिक, सुमन बालियान, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अजित राठी ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन योगेंद्र चेयरमैन ने किया।

मुझे मौका मिले तो सैफई प्रदेश बनवा दूं
चुटीले अंदाज में चौधरी अजित सिंह ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह से लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सैफई की चिंता है, प्रदेश की जनता की नहीं। तभी तो सैफई के विकास के लिए 800 करोड़ और किसानों के लिए सिर्फ 500 करोड़ रुपये का बजट रखा जाता है। उनको मौका मिले, तो सैफई को अलग प्रदेश बनवाकर मुलायम सिंह यादव को वहां का मुख्यमंत्री बनवा दूं।

भाजपा को बताया भारतीय जुमला पार्टी
चौधरी अजित सिंह ने भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी कहते हुए कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ जुमलों से चलाई जा रही है। गरीब, किसान, मजदूरों के बारे में कोई नहीं सोच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें