फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल केंद्र बदलवाने के लिए सचिव को घेरा

Fri, 18 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
चीनी मिल
विज्ञापन
शामली। गन्ना सोसायटी में विभिन्न गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने गन्ना तौल केंद्रों को बदलवाने के लिए डीसीओ व सचिव का घेराव कर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। जिसमें ताना, सिलावर व झाड़ खेड़ी के ग्रामीण रहे। ग्रामीणों ने शामली मिल के स्थान पर थानाभवन मिल के केंद्रो पर ही गन्ना डालने की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव ताना, सिलावर व झाड़ खेड़ी के सैकड़ों ग्रामीणों ने गन्ना तौल केंद्र को बदलवाने को लेकर सचिव का घेराव कर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले गांव का गन्ना शामली मिल के केंद्र पर डाला जाता था। जिसके बाद अगले वर्ष गन्ना लेने से मना कर दिया था। गांव के किसानों का गन्ना थानाभवन मिल जाने लगा।

जिससे वह काफी खुश हैं। जिसके बाद इस वर्ष भी एक हफ्ते से गन्ना केंद्र थानाभवन को ही जा रहा था। जिसके बाद अचानक नए केंद्र निर्धारण होने पर गांव में एक केंद्र शामली मिल का लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि हम गन्ना सिर्फ थानाभवन मिल को ही देेंगे। जिससे आधे ग्रामीण शामली के मिल पर लगा दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शामली मिल का केंद्र से उठान व गन्ना भुगतान से परेशान हैं। वह थानाभवन मिल को ही गन्ना देंगे। उन्होंने डीसीओ से 450 किसानों के फिर से थानाभवन मिल के केंद्र पर ही लगाने की मांग की। ग्रामीणों को डीसीओ अनिल कुमार भारती ने सचिव के पास जाकर बदलाव करने के लिए कहा।

जिसके बाद ग्रामीणो ने सचिव सुभाष यादव का घेराव कर केंद्र बदलने की मांग की। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि गन्ना आयुक्त का ऐसा कोई आदेश नहीं है। जिसके काफी हंगामे केे बाद सचिव ने ग्रामीणों से आधार कार्ड की फोटो कॉपी व लिखित में प्रार्थना पत्र जमा करा लिए है।

 सचिव ने डीसीओ के अनुमोदन के बाद ही केंद्र बदलाव का आश्वासन दिया। इस दौरान विजेंद्र, चरण ङ्क्षसह, सतबीर, धर्मपाल, रोमिल, वेदप्रकाश, व्यास सिंह, विनोद, राकेश, हरदत्ता, मेहकार, भंवर सिंह, शिवप्रकाश, भोपाल शर्मा, रामनिवास, जयसिंह, गोवर्धन, जनेश्वर, महिपाल, गुरदास, सुभाष आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें