फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत का स्टॉक किया गया सीज

Thu, 28 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Were seized Sands - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली के झिंझाना में यमुना में हो रहे अवैध रेत खनन पर डीएम ने संज्ञान लिया है। बुधवार को एसडीएम ऊन और सीओ झिंझाना ने खनन प्वाइंटों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


इस दौरान रेत के स्टॉक की भी पैमाइश की गई। देर शाम स्टॉक को सीज कर दिया गया। झिंझाना क्षेत्र के गांव शीतलगढ़ी में रेत के स्टाक को बेचने की अनुमति मिली हुई है।

इसके बावजूद रेत ठेकेदार स्टॉक को छोड़कर रात में खनन करते हैं। जिसकी शिकायत डीएम को मिली थी। डीएम ने एसडीएम ऊन एमपी सिंह से रिपोर्ट तलब की।

जिसके बाद बुधवार को एसडीएम, सीओ कुलदीप कुकरेती और तहसीलदार मदनलाल राठौर जांच करने गांव शीतलगढ़ी पहुंचे। जहां टीम ने स्टॉक का निरीक्षण किया।

एसडीएम ने बताया कि 50 हजार घन मीटर रेत स्टाक की अनुमति रेत ठेकेदारों को मिली हुई है, लेकिन मौके पर दो स्थानों पर रेत के भंडार मिले हैं। जिसकी पैमाइश कराई जा रही है। एसडीएम ने बताया कि अब तक की पैमाइश में 19 हजार 148 घन मीटर रेत स्टाक की नाप तोल हुई है। विजय शर्मा और रणजीत सिंह रेत स्टॉक के ठेकेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें