फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमातियों के संपर्क में आने वालों को तलाश, 11 के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जमातियों के संपर्क में आने वालों की तलाश, 11 के सैंपल लिए
विज्ञापन

शामली। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाहर से आने वाले जमातियों के संपर्क में आने वालों को तलाश कर रहीं हैं। दो दिन में पांच हजार घरों में सर्वे किया गया है। 11 संदिग्धों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। उधर मैनपुरी गए शामली के तीन और मथुरा जिले में एक जमाती को कोरोना के संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है।
जनपद में सबसे ज्यादा कोरोना के आठ पॉजिटिव केस झिंझाना में मिले हैं। ये सभी त्रिपुरा के जमाती हैं। जिस कारण झिंझाना कस्बा ही सबसे ज्यादा संवेदनशील है। जिस जगह ये जमाती मिले हैं उसके आसपास का पूरा क्षेत्र सील किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जमातियों के संपर्क में आने वालों की पहचान के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिन कस्बे में अभियान चलाया है। 39 टीमों ने झिंझाना और इससे मिली चंदनपुरी बस्ती में करीब पांच हजार घरों में सर्वे किया। सीएमओ के अनुसार पता लगाया जा रहा है कि संक्रमित जमातियों के संपर्क में कोई आया है या नहीं। घर में किसी सदस्य को बुुुखार, खांसी जैसे संभावित लक्षण तो नहीं है।
विज्ञापन

बकौल सीएमओ जिले में अभी तक कुल 250 लोगों की कोराना जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे गए हैं। इनमें से 11 पॉजिटिव मिले हैं। अभी 98 नमूनों की रिपोर्ट आनी है। सीएमओ के अनुसार विभाग की जांच के दौरान संक्रमित मिले जमातियों के संपर्क में आने वाले संभावित 11 लोगों का पता चला है। जिनके सैंपल लिए गए हैं। इन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि मैनपुरी जनपद में गए हुए शामली जिले के तीन जमातियों को कोरोना की पुष्टि हुई है। ये तीनों गढीपुख्ता क्षेत्र के हैं, एक मामला कैराना का है जो मथुरा में मिला है। इन सभी का संबंधित जनपदों में उपचार च लरहा है। इनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कवारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें