थानाभवन में कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए होली मदर एकेडमी के बच्चों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग?
- फोटो : SHAMLI
बच्चों ने पेंटिंग बनाकर किया जागरूक
शामली, थानाभवन। होली मदर एकेडमी के बच्चों ने विभिन्न पेंटिंग को सोशल मीडिया पर वायरल करके लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपील की। संस्था के प्रबंधक संगीत गोयल ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते स्कूल बंद हैं। सभी बच्चे घरों में हैं। स्कूल की ओर से बच्चों की पढ़ाई के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप पर शुक्रवार को सभी बच्चों ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए विभिन्न पेंटिंग बनाई। इनके जरिए बच्चों ने लॉकडाउन के समय घर पर ही रहने, एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाने, मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने व कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी इच्छा अनुसार दान करने की अपील की है। छात्रों ने देश हित में सोशल मीडिया का सदुपयोग किया है।