कांधला में विकास कार्यो का निरिक्षण करती एसडीएम मनी अरोडा
- फोटो : SHAMLI
गंदगी और अतिक्रमण मिलने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी
कांधला। शनिवार को एसडीएम कैराना मणि अरोरा नगर पालिका कार्यालय पहुंची। एसडीएम ने पालिका कर्मचारियों के साथ कस्बे में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने कस्बे में बाजारों में किए गए अतिक्रमण, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और जलभराव को लेकर नाराजगी व्यक्त की। पालिका कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को महाविद्यालय में साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। महाविद्यालय के बाहर रखे ट्रांसफार्मर को खुले में देखकर विद्युत निगम के अधिकारियों को उसकी चहारदीवारी कराए जाने के निर्देश दिए। मोहल्ला रायजादगान स्थित एक दुकान पर सरसों के तेल को शुद्ध एवं साफ बेचने की व्यापारी को हिदायत दी। एसडीएम ने कस्बे के प्राथमिक विद्यालय कन्या नंबर चार में मिड-डे मील की जांच की तो दाल में पानी अधिक होने के कारण नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कस्बे के रेलवे रोड पर नाले पर रखे अवैध खोखों को हटाने के निर्देश पालिका प्रशासन को दिए।
कांधला के प्राथमिक स्कूल का मिडडे मील का खाना चैक करती एसडीएम- फोटो : SHAMLI