फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड के इतिहास के बारे में बताया

विज्ञापन
शामली के सरस्वती पब्लिक स्कूल, शेखूपुरा में स्काउट गाइड शिविर में टैट बनाती छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सरस्वती पब्लिक स्कूल शेखूपुरा में स्काउट गाइड शिविर तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को स्काउट और गाइड का इतिहास और नियम प्रतिज्ञा आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुखपाल सिंह चौहान एवं प्रधानाचार्य चंद्रभूषण कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से ध्वज फहराकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान विलियम सिंह चौहान शेखूपुरा ने बच्चों के कार्य के प्रशंसा की। स्काउट नियमों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। शिविर में लक्ष्मण सिंह, कपिल कुमार ने स्काउट और गाइड का इतिहास, नियम प्रतिज्ञा, वर्दी, सीटी संकेत, खोज के चिन्ह, गांठ बांधना, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, बीपी सिक्स, तंबू निर्माण आदि की जानकारी दी। मौके पर उप प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, करन वर्मा, अरुण शर्मा, लोकेंद्र सिंह चौहान, रीतेश धीमान, दीपक कुमार, अवनीश चौधरी, रेणु, कोमल, संगीता गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें