शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर स्कूल शामली में शनिवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड का समापन हुआ।
स्काउट गाइड प्रशिक्षक राजपाल सिंह ने शिविर में प्रतिभागियों को मीनार बनाना, तंबू बनाना, सीटी के संकेत, विभिन्न प्रकार की गांठों का प्रशिक्षण दिया। समापन दिवस पर मुख्य अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि स्काउट और गाइड शिविर में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने विद्यार्थियों से कहा कि स्काउट और गाइड आपसी सहयोग करना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य होता है। इस अवसर पर आचार्य रविंद्र कुमार, सोहनलाल, आशीष जैन, रवि गौड़, संजीव बालियान, शिवकुमार धीमान, लक्ष्मी गर्ग, सविता गुप्ता, नीरज, रमा शर्मा, मांगेराम शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला सचिव भारत स्काउट गाइड शामली सुरेश कुमार व ट्रेनर स्काउट गाइड कपिल कुमार रहे।
उधर, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कसेरवा कलां में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। स्काउट ट्रेनर कपिल कुमार ने झंडा बांधना, प्रार्थना, झंडा गीत, स्काउट व गाइड प्रतीक चिन्ह और नियम, ताली बजाना आदि की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिबद्धता का जीवन में महत्व विषय पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करने का आह्वान किया।