फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास व पुल निर्माण की मांग को लेकर 9 वें दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पंजीठ चौराहे पर अंडरपास व पुल का निर्माण कराने की मांग को लेकर 9 वें दिन भी किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।
विज्ञापन

पानीपत के सिवाह से नगीना तक नेशनल हाईवे 709 एडी का निर्माण कार्य जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करा रही है। अप्रैल 2022 में फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। वहीं करीब 9 दिन पहले गांव मवी के पास अंडरपास व पुल के निर्माण कार्य को बंद कराते हुए करीब एक दर्जन गांवों के किसान व ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। किसानों की मांग है कि पंजीठ रामडा चौराहे पर पुल व अंडरपास का निर्माण कराया जाए। जिससे दर्जनों गांवों के किसान व ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। इस दौरान मैनपाल पंवार, पहल सिंह सैनी, संजय मॅरीड, देवी सिंह, साजिद, जुल्फिकार, महिपाल, नूरहसन, मतलूब, लोकेश शर्मा, नासिर अली व सादीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें