फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉटिश के छात्रों का मॉडल चंडीगढ़ में होगा प्रदर्शित

Tue, 17 Nov 2015 12:46 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाल विज्ञान कांग्रेस में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों की टीम के मॉडल को राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया है।  छात्रों द्वारा बनाए मॉडल का अब चंडीगढ़ में प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने बताया  कानपुर के नरैना इंस्टीट्यूट पंकी में छह से आठ नवंबर बाल विज्ञान कांग्रेस के तत्वावधान में प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए मॉडलों का प्रदर्शन किया । दो दिन चली प्रतियोगिता में 268 मॉडल का प्रदर्शन हुआ, इसमें 42 मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने गए।

 इसमें स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं की टीम द्वारा मिट्टी पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर बनाए मॉडल का प्रदर्शन किया। इस मॉडल को आयुषी तोमर, साक्षी, आंचल, भूमिका, संयम गर्ग ने बनाया।
विज्ञापन


इसके साथ ही अब यह मॉडल चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 26 से 31 दिसंबर तक चलेगी। सोमवार को स्कूल में लौटी टीम का स्वागत किया।


 और उन्हें मॉडल को चुने जाने पर बधाई दी। इसमें निदेशक  राजीव गर्ग, रितेश गर्ग, नितिन मुकेश शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, बी. मोहंती, मीनाक्षी मलिक, ज्योति जांगिड, अभिषेक जैन आदि रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें