फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ ये गर्मी, चिल्लचिलाती धूप -लू उमस से आम नागरिक हाल -बेहाल

विज्ञापन
श्यामली गर्मी में छाता लगा कर बच्चे को गोद में लेकर गुजरती महिला - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पिछले कई दिन से भीषण गर्मी से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को दिन भर चिलचिलाती धूप- लू और उमस से पसीने छूटते रहे। पारा लगातार बढ़ने से पंखे की हवा भी गरम लगने लगी है और कूलर से भी राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन का पारा 39 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 13 किमी प्रति घंटे की गरम हवाएं चलने से दिन में घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। जून माह में दिन प्रति दिन गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 11 दिन में छह डिग्री तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक गर्मी के चलते सड़क पर चलना दूभर हो गया। लोग गर्मी से बचने के लिए अंगोछा और महिलाएं कपडे़ से मुंह ढककर चलती दिखाई पड़ीं। बुधवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। दिन और रात के पारे में बढ़ोत्तरी होगी। अगले 24 घंटे में दिन का तापमान बढ़ोतरी होगी।
भीषण गर्मी से बचाव
1- गर्मी से बच्चों और बूढ़ों और पालतूू जानवरों का बचाव कर रखे। बच्चों और बूढ़ों को घरों से बाहर न निकलने दें।
2- एहतियात के तौर पर बच्चे और वृद्ध टोपी, सिर और मुंह को कपड़े से ढक कर चलें।
3- एक -एक घंटे बाद ठंडे पेयजल का प्रयोग करें।
4-- पालतू पशुओं को दिन में सुबह- शाम बाहर खुले में बांधे, पशुओं के ऊपर छाया का होना आवश्यक है।
जिले में बढ़ता-घटता तापमान
6 जून----- 33 ----- 23 डिग्री सेल्सियस
9 जून--- 39 --- 28 डिग्री सेल्सियस
11 जूून ---- 38---- 28 डिग्री सेल्सियस
12 जून--- 38--- 29 डिग्री सेल्सियस
13 जून--- 39 -- 28 डिग्री सेल्सियस
15 व --- 39--- 28 डिग्री सेल्सियस
16 जूून- 39--- 28 डिग्री सेल्सियस
17 जूून--- 39--- 28 डिग्री सेल्यियस

शामली गर्मी में छाता लगा कर बच्चे को गोद में लेकर गुजरती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली कपड़ा लपेटकर धूप में गुजरती युक्तियां- फोटो : SHAMLI

शामली में मास्क लगाकर गुजरती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

मास्क लगाकर गुजरती युक्तियां- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें