फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वैज्ञानिकों ने आम, लीची, धान, गन्ना की प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के साथ संवाद में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर ओंकार सिंह ने किसानों को आम, लीची, प्राकृतिक खेती, धान की उन्नत खेती और गन्ना में जैविक एवं प्राकृतिक विधियों द्वारा कीड़े एवं रोगों के नियंत्रण के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को थानाभवन के गांव कुतुबगढ़, मुल्लापुर, कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर एवं कृषि विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। फील्ड सहायक अमन खान ने मृदा नमूना लेने तथा मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में किसानों को जानकारी दी। उद्यान निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई पर सब्सिडी की जानकारी किसानों को दी।
सहायक कृषि विकास अधिकारी नीरज कुमार ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने गन्ना विभाग की योजना की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर रविंद्र सिंह, पंकज सैनी, विकास सैनी, राकेश सैनी, रहतू सिंह, ओमवीर सिंह, मोनू सिंह, शिवकुमार सिंह, प्रमोद राणा आदि किसान मौजूद रहे। संचालन कृषि विभाग के वस्तु विशेषज्ञ सोनू कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें