फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर हुए ऑनलाइन कार्यक्रम

विज्ञापन
शामली मदरलैड पब्लिक स्कूल में झंडा फहराते शिक्षक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। परिषदीय विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया, लेकिन इस बार कोरोना के चलते बच्चों के बिना विद्यालय सूने रहे, जिसके चलते ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन में ग्राम प्रधान मुनेश देवी और प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने ध्वजारोहण किया और महान व्यक्तित्व एवं शहीदों के चित्र पर पुष्प समर्पित कर नमन किया। इसके बाद गुगल मीट के द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया। बच्चों के द्वारा ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस और देशभक्ति से संबंधित चित्र, गीत, कविता आदि प्रस्तुत किए। प्राथमिक विद्यालय लांक नंबर एक में प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ने ध्वजारोहण किया। ऑनलाइन बच्चों को महापुरुषों के बारे में जानकारी दी गई और उनके चित्र बनवाएं। आरके डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने स्टाफ की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मां सरस्वती व अन्य देव प्रतिमाओं पर फूल माला चढ़ाई गई और राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाया गया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
आरके इंटर कालेज शामली में प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने परेड कर सैल्यूट किया। कार्यक्रम में छात्रों को ऑडियो, वीडियो द्वारा शुभकामना संदेश भेजा गया। इस दौरान कैडेट्स ने प्रधानमंत्री की युवाओं के लिए स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम फिट इंडिया में वेबिनार से जुड़कर फिट रहने का संकल्प लिया। मौके पर सहदेव सिंह, प्रमोद कुमार, नीरज बेनिवाल, रितेंद्र कुमार, सत्येंद्र वर्मा, निखिल कुमार, दिनेश कुमार मौजूद रहे। एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल जलालाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर संरक्षक सचिव नितिन गर्ग, अध्यक्ष विनीत बंसल एवं संरक्षक कमल गर्ग, प्रधानाचार्या आदेश सिसौदिया, अब्बास मलिक, ब्रह्मानंद शर्मा ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस पर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शामली बीएसएम स्कूल में झंडा फहराती स्कूल प्रबंधक व शिक्षक- फोटो : SHAMLI

शामली जनता आर्दश इन्टर कॉलेज मालैडी में झंडा फहराते शिक्षक- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव लांक जूनियर हाई स्कूल में झंडा फहराती प्रधानन्याधपिका- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें