शामली। जिले भर के शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को धनतेरस और दीपोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों द्वारा सुंदर रंगोली बनाई और ग्रीटिंग कार्ड तथा दीप सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजूकेशन में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपिका संगल, डायरेक्टर अरुण
बंसल तथा डाॅ. मोहनलाल गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रबंधक अजय संगल ने रंगोली की महत्ता बताई। मुख्य अतिथि दीपिका संगल ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
उधर, मुंडेट रोड स्थित सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में तोरणद्वार, बंदनवार और रंगोली प्रतियोगिता हुईं। शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्या मीनू संगल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बंदनवार प्रतियोगिता में अर्पित, शिवांगी, कृतिका, रिया चौधरी, जुबेर और नेंसी प्रथम स्थान पर रहीं।
रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा नौ से वंशिका ग्रुप प्रथम, नीशू ग्रुप द्वितीय और श्रुति ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा-11 से लक्षिता ग्रुप प्रथम, उर्वशी ग्रुप द्वितीय और हर्षिता ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। डायरेक्टर आदित्य कुमार, सुरक्षा, कनिका, कविता संगल, निशा शर्मा, ऊषा आर्या, अनीता आदि रहे।
कैराना रोड स्थित हिन्दू महिला महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता में मानसी और महिमा ने प्रथम, फरीन और दीपा ने द्वितीय तथा अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा कीर्ति, नीलू, प्रियंका और सोनिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डाॅ. मंजू गर्ग, डॉ. मोनिता गर्ग और श्रीमति वीनस रहीं।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश बंसल तथा सचिव ब्रजभूषण संगल ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दीपो की श्रंखला जलाकर धनतेरस और दीपोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार और पुष्पेंद्र शर्मा ने दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज को त्योहारों का संगम बताया।
उधर, बुढ़ाना रोड स्थित कौशांबी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में रंगोली, दीप सज्जा, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से आनंद ने प्रथम, सुरभि द्वितीय और आयुष तृतीय स्थान पर रहा। रंगोली प्रतियोगिता में वंशिका, सारा, कार्तिक, पायल, स्नेहा, तंशु, प्रिंस ने प्रशंसनीय रंगोली बनाई। प्रधानाचार्य उमेश शर्मा, गरिमा यादव, नेहा रावत मौजूद रहे।