फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने दिया धरना

Wed, 18 Oct 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली।   लेखपाल ने छह सूत्री मांगो को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सुरजीत सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने धरना दिया। लेखपालों की शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने, प्रारंभिक वेतनमान ग्रेड  में दो हजार से बढ़ाकर 2800 रुपये किए जाने, वेतन विसंगति दूूर करने, तबादला  करने संबंधी  लेखपाल  सेवा नियमावली में संशोधन कराने, लैपटॉप और स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने, एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिए जाने की मांग की है।

धरने की अध्यक्षता नरेश चंद सैनी ने की। इस दौरान तहसील सदर के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अनिल कुमार, सचिन कुमार, प्रभात कुमार, भूपेंद्र कुमार, नरेश मलिक, अंकुर कुमार और इकराम बेग आदि मौजूद रहे। संचालन देवानंद ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ऊन तहसील कार्यालय पर लेखपालों ने छह सूत्री मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों का कहना था कि वेतन विसंगति दूर कराने, पदनाम एवं शैक्षिक योग्यता में परिवर्तन कर राजस्व परिषद की संस्तुति को स्वीकार करने तथा ऑनलाइन कार्य हेतु लेखपालों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाने चाहिए। इस दौरान लेखपाल संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा, अंकित कुमार, सुशील कुमार, लोकेश सैनी, नरेश मलिक, ओमपाल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें