ऊन तहसील में फीस माफी के लिये एसडीएम मणी अरोरा को ज्ञापन देते लोकदल पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
बच्चों पर फीस के लिए दबाव बना रहे स्कूल
शामली, ऊन/गढीपुख्ता। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान प्राइवेट स्कूलों में फीस माफी के लिए राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम ऊन मणि अरोरा को दिया।
रालोद नेताओं ने कहा कि सरकार को आदेश दे देना चाहिए कि जब तक निजी स्कूल खुल नहीं रहे, तब तक स्कूल के प्रबंधकों को फीस के लिए बच्चों और अभिभावकों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए और फीस माफ कर देनी चाहिए। कॉविड -19 महामारी की वजह से स्कूल चार महीने से बंद हैं। प्राइवेट स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर फीस का दबाव बना रहा है। प्रबंधकों का कहना है कि हम बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं जबकि बच्चों की समझ में कुछ नहीं आ रहा। जब बच्चे स्कूल में नहीं जाते तो अभिभावक स्कूल फीस क्यों दें। ज्ञापन कहा कि जब तक सत्र शुरू न हो, तब तक अभिभावकों से फीस न ली जाए। रालोद कार्यकर्ताओं ने पूरे सत्र की फीस माफ करने की मांग की है। इस दौरान पंकज सरोहा, सनोज चौधरी, राजेंद्र सिंह ऊन, राकेश कुमार, मोनू चिकारा, अंकित चिकारा, अजय, सोमपाल सिंह, मनोज चौधरी, धर्मेंद्र, दीपक आदि मौजूद रहे।