आईएससी के घोषित रिजल्ट में सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली की टॉपर बनी कीर्ति पंवार इसी स्कूल में 10वीं में टॉपर रही है। आईएएस बनकर ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना और शिक्षा में सुधार के काम करेगी।
कस्बा गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला चौधरान निवासी कीर्ति के पिता अरविंद पंवार ग्रेजुएट है ंऔर दिल्ली पुलिस में हैड कांस्टेबल हैं। उनकी माता अंजू पंवार सेंट आरसी स्कूल में शिक्षिका है और एमए बीएड हैं। छोटा भाई देवांश सेंट फ्रांसिस स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता है। कीर्ति ने बताया कि उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ का ट्यूशन लिया। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर यू ट्यूब का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए किया। जो भी टॉपिक समझ नहीं आया, उसमें यू ट्यूब की मदद ली। पढ़ाई के लिए कोई निश्चित शेड्यूल तो नहीं बनाया, लेकिन रेगुलर पढ़ाई की। सुबह, शाम और रात जब भी मन किया पढ़ाई में ध्यान लगाया। वह आईएएस की तैयारी के साथ डीयू से बीएसएसी ऑनर्स करेगी। सेंट स्टीफन स्कूल उसकी पहली पसंद है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को आदर्श बताते हुए कहा कि वह उनसे संबंधित किताबें पढ़ती है।
मेरी बेटी मेरा गौरव है, मुझे उस पर नाज है
स्कूल में पहुंची कीर्ति की माता अंजू ने कहा बेटी की सफलता पर कहा कि उनकी बेटी उनका गौरव है। हाईस्कूल में टॉप करने के बाद अब उन्होंने इंटर को टॉप कर अपने माता-पिता और पूरे परिवार को नाम रोशन किया है। उन्हें अपनी बेटी पर नाज है।
विषयवार प्राप्तांक
इंगलिश 92
गणित 99
फिजिक्स 100
केमिस्ट्री 100
सीटीएस 100
डाक्टर बनना राहुल की पहली पसंद
शामली। आईएससी 12वीं के घोषित रिजल्ट में सेंट फ्रांसिस स्कूल में 98 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पाने वाले छात्र राहुल सेठ का कहना है कि वह डाक्टर बनना उनकी पहली पसंद है। शहर के पंजाबी कालोनी निवासी राहुल के पिता संजीव सेठ शामली शुगर मिल में केमिस्ट है जबकि उनकी माता आशा सेंट आरसी स्कूल में टीचर है। राहुल ने अपनी सफलता पर गदगद होते हुए बताया कि उन्हें परीक्षा में 95 प्रतिशत की उम्मीद है, जब उसने रिजल्ट देखा तो उम्मीद से ज्यादा अंक पाकर वह बेहद खुश हुआ। उसने बताया कि फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंगलिश का ट्यूशन लिया। सोशल मीडिया का इस्तेमाल यू ट्यूब पर माइंड फ्रैश करने के लिए किया। इस पर वह फुटबॉल खेलते है और इंस्ट्राग्राम से नॉलिज बढ़ाने में काम करते थे। सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। राहुल ने इंगलिश में 94 फिजिक्स में 98, केमिस्ट्री में 99, बायो में 99, पीईडी मे 100 अंक प्राप्त किए हैं।
--
इंजीनियर बनना चाहते है रवि
शामली। आईएससी 12वीं के रिजल्ट में सेंट फ्रांसिस स्कूल में 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान पाने वाले रवि शंकर भट्ट वैज्ञानिक बनकर देश हित में नई रिसर्च करना चाहते है। अस्पताल कालोनी निवासी रवि के पिता उमाशंकर भट्ट सीएचसी शामली में फार्मेसिस्ट है। उनकी माता प्रिया भट्ट पोस्ट ग्रेजुएट है और गृहणी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने नियमित रूप से तीन-चार घंटे पढ़ाई की। बोर्ड की परीक्षा में उन्होंने रातभर पढ़ाई की। उन्होंने फिजिक्स, केमेस्ट्री और गणित का ट्यूशन किया। सोशल मीडिया का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए किया। परीक्षा खत्म होने के बाद फेसबुक और इंस्ट्राग्राम का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और टीचस को दिया है। रवि ने इंगलिश में 90, गणित में 91, फिजिक्स में 94, केमेस्ट्री में 91, सीटीएस में 97 अंक प्राप्त किए।