फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कालेजों का समय बदला, 10 बजे खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों का समय बदला, 10 बजे खुलेंगे
विज्ञापन

शामली। जनपद शामली में कोहरा और शीतलहर के चलते ठंड बढ़ने पर प्रशासन ने स्कूल कॉलेजों के खुलने का समय बदल दिया है। अब 10 बजे स्कूल-कॉलेजों के खुलने का समय कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि ज्यादा ठंड के चलते डीएम जसजीत कौर ने जनपद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेजों को जनवरी माह में सुबह 10 बजे से तीन बजे तक खोलने के आदेश दिए हैं। अभी तक स्कूल कॉलेज सुबह सुबह 8.50 बजे खोले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई, संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्यों को स्कूल-कॉलेज सुबह 10 बजे से खोले जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें