फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद शातिराना अंदाज में किया गया था घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहद शातिराना अंदाज में किया गया था घोटाला
विज्ञापन

थानाभवन। गन्ना समिति थानाभवन में 74.78 लाख रुपये के घोटाले को बेहद शातिराना अंदाजा में अंजाम दिया गया था। समिति का सेंट्रल बैंक खतौली में खाता होने के बावजूद पीएनबी गालिबपुर में नया खाता खुलवाकर उसमें रकम जमा की गई। इसके बाद रकम की खातों में अदला-बदली कर कंपनियों को भुगतान किया गया।
विज्ञापन

25 मार्च 2019 में समिति के नाम से गांव गालिबपुर की पीएनबी शाखा में खाता खुलवाया गया। इस खाते में 50-50 लाख के दो और 32.21 लाख रुपये का एक, कुल 1.32 करोड़ रुपये के चेक जमा किए गए। इस खाते में तत्कालीन सचिव और लेखाकार के हस्ताक्षर थे। समिति में स्टेटमेंट जमा कर यह दर्शाया गया कि 1.32 करोड़ रुपये के चेक खतौली सेंट्रल बैंक में संचालित समिति के पुराने खाते में जमा किए गए हैं। सेंट्रल बैंक से खाते में पहले से ही जमा रकम में से एक करोड़ 32 लाख रुपये किसानों के खाते में भेज दिए गए। उधर, पीएनबी के खाते से 58 लाख रुपये एडवाइज के जरिये सेंट्रल बैंक में जमा कराए। इसके बाद पीएनबी के खाते में जमा रकम में से लगभग 74 लाख 78 हजार रुपये बचे। यह राशि चार कंपनियों को डीडी और आरटीजीएस के माध्यम से जमा कराए गए। मामले में समिति के तत्कालीन सचिव, लेखाकार योगेंद्र सिंह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन शाखा प्रबंधक मुकेश स्वरूप समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से लेखाकार योगेंद्र सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें