फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक की सफलता पर परिवार में छाई खुशी

विज्ञापन
अ​​भ्षेक भाल - फोटो : shamli
विज्ञापन
शामली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2019 के घोषित परिणाम में जनपद के गांव ढिंढाली निवासी अभिषेक भाल ने 255वी रैंक प्राप्त कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ऊन के अध्यक्ष गांव ढिंढाली निवासी सम्राट सिंह एडवोकेट ने बताया कि उनके पुत्र अभिषेक भाल ने बताया कि अभिषेक ने 2017 में यूपीएससी परीक्षा में 380वी रैंक प्राप्त की थी। इसमें उन्हें आईआरटीएस मिला। वर्तमान में अभिषेक मुरादाबाद डिविजन रेलवे विभाग में तैनात हैं। अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा झिंझाना में पब्लिक स्कूल में हुई। इसके बाद गीता निकेतन कुरुक्षेत्र से इंटर की पढ़ाई करने के बाद आईआईटी बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से की। करीब 11 माह तक अंबुजा सीमेंट कंपनी सूरत में इंजीनियर के रूप में काम किया। इसके बाद दिल्ली में सेल्फ स्टडी की। अभिषेक की बड़ी बहन सीमा शादीशुदा है जबकि छोटा भाई विनय कुमार बदायूं में परिषदीय विद्यालय में अध्यापक है। अभिषेक की माता सुषमा देवी गृहणी है। सम्राट सिंह ने बताया कि उनके बेटे अभिषेक ने जब सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम की जानकारी दी तो पूरे परिवार और गांव में खुशी छा गई। अभिषेक के दादा धर्मपाल वर्मा ऊन के डीएवी इंटर कालेज में हैड क्लर्क रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें